Breaking news – सामने आया कोरोना वायरस का नया वैरिएंट, जानिए भारत सरकार ने क्या की तैयारी

कोरोना वायरस का नया वैरिएंट B. 1.1529 दक्षिण अफ्रीका में मिला है| जिस कारण दुनिया भर के देशों में भय छाया हुआ है| इस वैरीएंट को अब तक के वैरिएंटस में सबसे घातक और खतरनाक बताया जा रहा है| जिस कारण दुनियाभर के देश इस वैरीअंट को लेकर सतर्कता बरत रहे हैं| इजराइल में भी इसका एक केस मिल चुका है| इजरायल के पीएम नफ्ताली बेनेट ने इस वैरीएंट से निपटने के लिए एक्सपर्ट्स की मीटिंग बुलाकर और आपातकाल की चेतावनी दी है|

इसे लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी सभी देशों को सावधान रहने की चेतावनी दी| और सभी देशों से रिस्क को ध्यान में रखकर पाबंदियों की ओर ध्यान देने को कहा है| अफ्रीका के एक वायरोलॉजिस्ट ने कहा है यह वैरीएंट वह बहुत तेजी से फैल रहा है| आने वाले दिनों में अफ्रीका में इस वैरीएंट के मामलों में वृद्धि देखने को मिल सकती है| इस खतरे को देखते हुए कई देशों ने ट्रैवल बैन लगाना शुरू कर दिया है|

यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी, इटली जैसे देशों ने इस खतरे को ध्यान में रखकर यात्रियों पर पाबंदी लगा दिया है| हालांकि अभी भारत ने इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया है लेकिन केंद्र सरकार की ओर से राज्य सरकारों से आगाह किया जा रहा है कि वे दक्षिण अफ्रीका, बोट्सवाना और हॉन्गकॉन्ग से आने वाले यात्रियों को लेकर सतर्कता बरतें क्योंकि इन देशों में नए वेरिएंट के मामले सामने आए हैं|