चंद्रयान-3 के संबंध में होने जा रहा है महाक्विज का आयोजन…… जीतने वाले को मिलेगी इतनी लाख रुपए की धनराशि

नई दिल्ली। देश में चंद्रयान-3 को लेकर माय गवर्नमेंट इंडिया ने महाक्विज का आयोजन किया है। बता दे कि आजादी के बाद से अब तक भारत ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में काफी शानदार सफर तय किया है और भारतीय अंतरिक्ष की इस अद्भुत यात्रा को देखते हुए माय गवर्नमेंट इंडिया ने चंद्रयान-3 महा क्विज का आयोजन किया है। चंद्रमा के चमत्कारों का पता लगाने और विज्ञान तथा खोज के प्रति प्रेम को प्रदर्शित करने के लिए इसका आयोजन होने वाला है। इस महा क्विज को लेकर एक्स पर जानकारी साझा की गई है। सभी भारतीय नागरिक https://isroquiz.my.gov.in लिंक पर जाकर इस क्विज में भाग ले सकते हैं। बता दे कि यह महा क्विज लाइव हो चुका है और अब इसमें पार्टिसिपेट कर जीके को टेस्ट कर सकते हैं। इसरो द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक इसमें जीतने वाले विजेता को ₹100000 का इनाम मिल सकता है और इसमें कैसे भाग लेना है इसे लेकर माय गवर्नमेंट इंडिया ने एक वीडियो भी शेयर की है इसमें सारे निर्देश जारी किए गए हैं।