बागेश्वर:- उपचुनाव के लिए निर्वाचन व्यय लेख का तीसरे चरण का हुआ मिलान….. भाजपा प्रत्याशी ने खर्च की सबसे अधिक धनराशि

उत्तराखंड राज्य के बागेश्वर में विधानसभा उपचुनाव के लिए निर्वाचन व्यय लेखा का तीसरे चरण का मिलान किया गया है जिसमें भाजपा के प्रत्याशी द्वारा सबसे अधिक धनराशि खर्च की गई है और वही दूसरी तरफ सबसे कम धनराशि उपपा प्रत्याशी ने खर्च की है।

Advertisements

बता दे कि विकास भवन सभागार में व्यय प्रेक्षक प्रभात डंडोतिया के निर्देशन में सहायक व्यय प्रेक्षक नौशाद आलम ने व्यय लेखा मिलान किया और इसमें भाजपा प्रत्याशी द्वारा सबसे अधिक धनराशि खर्च की गई है। बता दे कि भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने अब तक 24 लाख 23 हजार183 रुपए, कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार ने 19 लाख 64 हजार 100 रुपए, उपपा के भगवत कोहली ने 1,24,430, सपा प्रत्याशी भगवती प्रसाद त्रिकोणी ने 1लाख 71 हजार,96 रूपए और यूकेडी प्रत्याशी अर्जुन देव ने 33हजार 96 रुपए खर्च किए हैं। सहायक व्यय प्रेक्षक के अनुसार सभी प्रत्याशियों के व्यय लेखा रजिस्टर पूर्ण पाए गए हैं।