अल्मोड़ा :- वोटर चेतना महा अभियान को लेकर भाजपा की समीक्षा बैठक आयोजित

अल्मोड़ा| आज 5 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के तत्वाधान में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे हैं वोटर चेतना महा अभियान के तहत बैठक का आयोजन किया गया|

Advertisements


इस अवसर पर अल्मोड़ा विधानसभा के अभियान के संयोजक अरविंद बिष्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विधानसभा के प्रत्येक बूथ पर इस अभियान को चला रही है| इसके तहत 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नव मतदाताओं को इस अभियान में जोड़ा जा रहा है तथा मतदाता सूची में मतदाताओं के पहचान पत्रों में संशोधन तथा नए नाम जोड़ने व हटाने का कार्य किया जा रहा है| नगर अध्यक्ष अमित साह ने कहा कि अल्मोड़ा नगर के 35 बूथों में इस अभियान को वृहद रूप पर चलाया जाएगा| इसके अंतर्गत सभी बूथ अध्यक्षों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप गई है| आज इस बैठक में एक दर्जन से अधिक नव मतदाताओं का पंजीकरण कराया गया|


इस अवसर पर विधानसभा संयोजक अरविंद बिष्ट नगर अध्यक्ष अमित साह नगर महामंत्री मनोज जोशी, अर्जुन बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष, बीना नयाल, जिला मंत्री देवाशीष नेगी, जिला आईटी संयोजक गोविंद मटेला, जिला सह मीडिया प्रभारी जगत तिवारी, नगर कोषाध्यक्ष दिनेश मठपाल नमो ऐप जिला संयोजक कृष्ण बहादुर सिंह, नगर मंत्री चंद्रा जोशी, नमन गुरुरानी, सलमान अंसारी, मुकुल कुमार, नव मतदाता अंजलि तिवारी, अंजू नेगी, निशु बहुगुणा, खजान पांडे, तरुण सिंह नेगी, मोहित गढ़िया, मोहित कोरंगा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे|