चार धाम यात्रा को लेकर भ्रामक जानकारियां फैलाने वाले तीन लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया मुकदमा

उत्तराखंड राज्य में चार धाम यात्रा 2026 की शुरुआत हो चुकी है 22 अप्रैल को केदारनाथ मंदिर के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खुल गए और ऐसे में यात्रा के बीच कुछ भ्रामक जानकारियां अराजक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही थी जिसके खिलाफ पुलिस ने सख्त रवैया अपनाया है। भ्रामक जानकारी फैलाने वालों पर रुद्रप्रयाग पुलिस ने कार्यवाही की है सोशल मीडिया पर गलत सूचना और रील्स साझा करने के मामले में कोतवाली सोनप्रयाग में तीन अलग-अलग मुकदमे दर्ज हैं एसपी निहारिका तोमर के नेतृत्व में रुद्रप्रयाग पुलिस जिला प्रशासन के साथ मिलकर लगातार यात्रा को सुरक्षित , सुगम और व्यवस्थित बनाने का प्रयास कर रही है ऐसे में भ्रामक जानकारियां फैलाने वालों के खिलाफ सख्ती के साथ कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply