अल्मोड़ा -: पालिका का बंदरों को पकड़ने का अभियान जारी, अब तक पकड़े गए इतने बंदर

अल्मोड़ा| नगर में बंदरों का आतंक ऐसा छाया हुआ है कि लोग घर से अकेले बाहर निकलने में भी डरते हैं| सुबह से ही बंदरों का आतंक शुरू हो जाता है कई बार तो बंदरों के बच्चों को काटने के मामले भी सामने आए हैं| इसके अलावा बंदर खेती-बाड़ी में भी बहुत नुकसान पहुंचाते हैं| घरों के अंदर आकर भी बंदर रोटी इत्यादि चीजों को उठा ले जाते हैं| बंदरों के आतंक से हर कोई परेशान है| कटखने बंदरों से निजात दिलाने को अल्मोड़ा नगर क्षेत्र में पालिका का अभियान जारी है| अभियान के चौथे दिन कर्बला क्षेत्र से टीम ने पांच बंदरों को पकड़ा जिन्हें एबीसी सेंटर में रखा गया है| अब तक कुल 16 बंदरों को पकड़ा जा चुका है| जिनका पशु चिकित्सक की ओर से बंध्याकरण किया जाएगा| चौथे दिन टीम ने पांच बंदरों को पकड़ा|