
देहरादून| मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के एक बयान से राजनीतिक गलियारे में हलचल मची हुई है| उन्होंने देहरादून की कैंट विधानसभा के बारे में एक ऐसा बयान दिया कि अब सभी की नजरें वहां
टिक गई है| बताते चलें कि मुख्यमंत्री धामी ने पिछले दिनों आयोजित भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में खुद को 22 साल से कैंट क्षेत्र का निवासी बताया| इस बयान ने इस चर्चा को हवा दी है| अब उनकी इस बयान को इससे जोड़कर देखा जा रहा है कि वह कैंट क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते हैं| पुष्कर सिंह धामी विधानसभा चुनाव में खटीमा सीट से चुनाव हार गए लेकिन चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत प्राप्त हुआ और भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक में धामी को दोबारा राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया| सीएम धामी के चुनाव हारने के बाद कई विधायकों ने अपनी सीट छोड़ने का दावा किया| अब जब दोबारा धामी को सीएम चुना गया तो उपचुनाव के लिए सामंजस्य पैदा हो गया| कई विधायकों ने सीट छोड़ने का ऐलान किया है| अब संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री धामी देहरादून कैंट सीट से उपचुनाव लड़ सकते हैं| बताते चलें की स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि ‘उनका कैंट विधानसभा से पुराना नाता है 22 साल से वह यमुना कॉलोनी में रह रहे हैं यहां उन्हें सब जानते हैं|’ उनके इस बयान के बाद चर्चा शुरू हो गई कि खटीमा से विधानसभा चुनाव हारने के बाद मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी देहरादून कैंट से ही विधायक चुने जाने की तैयारी कर रहे हैं| बता दें की यहां से भाजपा विधायक सविता कपूर उनके लिए छोड़ सकती है| हालांकि फिलहाल इस संबंध में कोई औपचारिक बयान अभी तक नहीं आया है|
