
उत्तराखंड राज्य में आज दिनांक 22 फरवरी 2022 को दो दो सड़क हादसे हो गए हैं जिसमें से एक चंपावत में तथा दूसरा पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार में हुआ है। कोटद्वार के नजीबाबाद बुआखाल के राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक और हादसा हुआ है जिसमें शिक्षकों से भरी एक कार गड्ढे में जा गिरी और हादसे के दौरान मौके पर ही 2 शिक्षकों समेत 3 की मौत हो गई तथा दो घायल शिक्षकों को कोटद्वार के बेस चिकित्सालय में इलाज के लिए ले जाया गया। यह शिक्षक राजकीय इंटर कॉलेज सारी में तैनात है तथा सुबह 9:00 बजे यह सब गाड़ी में सवार होकर विद्यालय की ओर जा रहे थे मगर रास्ते में ही कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी और यह हादसा हो गया। इस दुर्घटना के बाद सूचना मिलते ही गुमखाल पुलिस चौकी की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य किया।

