श्रीनगर (पौड़ी गढ़वाल)| गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर के नाम एक बड़ी उपलब्धि जुड़ गई विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग के 5 शोध छात्रों द्वारा खोजे गए एक क्षुद्रग्रह की रिपोर्ट को नासा ने स्वीकार कर लिया| अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय खोज कार्यक्रम के तहत नासा के सहयोग से इस शोध परियोजना के लिए विश्वविद्यालय के 5 छात्रों ने हवाई विश्वविद्यालय अमेरिका के पेन-स्टार्स टेलिस्कोप की सहायता ली| भौतिक विज्ञान डॉक्टर आलोक सागर गौतम के नेतृत्व में छात्रों ने लगातार एक माह शोध कार्य करने के बाद खोजे गए चार क्षुद्रग्रहों की रिपोर्ट नासा को भेजी| इसमें से एक रिपोर्ट को नासा ने प्रारंभिक खोज के रूप में स्वीकार कर लिया| इस क्षुद्रग्रह को ‘p11 एनवाईआइए’ नाम दिया गया है| शोध करने वाले महावीर प्रसाद व संजीव कुमार ने कहा कि अब इसमें आगे का शोध अंतरराष्ट्रीय खगोल संघ पेरिस द्वारा किया जाएगा| बीते वर्ष अक्टूबर में राष्ट्रीय वैमानिकी और अंतरिक्ष प्रबंध नासा ने अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय खोज कार्यक्रम के तहत क्षुद्रग्रहों की खोज के लिए ऑनलाइन चयन प्रक्रिया आयोजित की थी|
Recent Posts
- Uttarakhand:-राज्य के 9 जिलों में भेजे जाएंगे पूसा भिंडी- 5 के बीच……आय में होगी बढ़ोतरी
- गौरवान्वित:- नेशनल इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता में चयनित हुए उत्तराखंड के चार छात्र
- Uttarakhand:- ऊंची चोटियों में हुई बर्फबारी…..15 डिग्री पहुंचा तापमान…. जानिए आज कैसा होगा मौसम
- Uttarakhand:- सीएम पुष्कर सिंह धामी द्वारा ‘ एक देश- एक चुनाव’ के फैसले का किया गया स्वागत
- Uttarakhand:- शराब की ओवर रेटिंग का जायजा लेने के लिए ग्राहक बनकर खुद दुकान पहुंच गए डीएम…. किया 50 हजार का चालान