Uttarakhand- राज्य में फिर बदलेगा मौसम……. इस दिन हो सकती है बारिश और बर्फबारी, पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में पिछले कई दिनों से मौसम साफ बना हुआ है धूप खिलने से लोगों को गर्माहट का अहसास होने लगा है मगर इसी बीच मौसम विज्ञान केंद्र से खबर मिली है कि आगामी 21 से 22 फरवरी को उत्तराखंड राज्य में फिर मौसम अपनी करवट बदल सकता है। आगामी 21 से 22 फरवरी को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश के साथ- साथ पर्वतीय अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान भी लगाया जा रहा है।मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार 19 और 20 फरवरी को राज्य में मौसम शुष्क रहेगा मगर 21 और 22 फरवरी को कुछ जिलों में हिमपात और बरसात हो सकती हैं।