
अल्मोड़ा| नंदा देवी परिसर अल्मोड़ा में महिला कल्याण संस्था की महिला होलिकोत्सव को लेकर हुई बैठक में तय किया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महिला होलिकोत्सव का आयोजन दिनांक 5 व 6 मार्च 2022 को नंदा देवी मंदिर परिसर में किया जाएगा| जिसमें पहले दिन स्कूलों की छात्राओं व प्रत्येक मोहल्ले की टीमों की प्रतियोगिताएं होंगी|
इन प्रतियोगिताओं में जो टीम प्रथम, द्वितीय, तृतीय आएंगी वह बाहर से आने वाली टीमों के साथ 6 मार्च को प्रतिभाग करेंगी|
प्रत्येक टीम में 10 महिलाएं भाग लेंगे और प्रत्येक टीम को 15 मिनट का समय दिया जाएगा| दूसरे दिन यानी 6 मार्च को महिला होलियारों द्वारा सिद्ध नौला मंदिर से सांस्कृतिक जुलूस भी निकाला जाएगा जो सिद्ध नौला से नंदा देवी मंदिर परिसर पहुंचेगा| जहां प्रतियोगिता आरंभ होगी|
महिला कल्याण संस्था द्वारा सन 1990 से महिला होलिकात्सव का आयोजन हर वर्ष धूमधाम से किया जाता आ रहा है| जिसमें संस्था द्वारा घरेलू महिलाओं को एक मंच उनकी प्रतिभा को उजागर करने व उत्तराखंड की संस्कृति को बनाए रखने के लिए आयोजित किया जाता है|
इस बैठक की अध्यक्षता रीता दुर्गापाल व संचालन उपाध्यक्ष नीता उपाध्याय सचिव पुष्पा सती द्वारा किया गया| बैठक में कोषाध्यक्ष सुनैना मेहरा, आशा कर्नाटक, दीपा सतीश जोशी, मंजू जोशी, सरला बिष्ट, अनीता रावत, राधिका जोशी, ममता चौहान, दीपा जोशी, आशा पंत, मंजू रावत, ममता कपूर, कंचन लता पांडे, पारु उप्रेती, इंदिरा घनघरिया, विमला तिवारी, कविता पांडे, मंजू जोशी, हेमा कांडपाल, ममता आर्य आदि अल्मोड़ा की स्थानीय महिला टीमों की टीम लीडर उपस्थित रहे|
