
उत्तराखंड राज्य में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के मामलों में पहले की तुलना में गिरावट देखने को मिली है। राज्य में बीते 24 घंटो के अंदर कोरोना के कुल 161 नए मामले सामने आए हैं जो कि पहले की तुलना में कम है। और वही 24 घंटे के अंदर इस संक्रमण के कारण राज्य में 2 मरीजों ने अपनी जान भी गवांई है और 89 मरीज इस संक्रमण से रिकवर करने में सक्षम हुए हैं। इन्हीं आंकड़ों के साथ राज्य में कोरोना के एक्टिव मामले भी घटकर 6275 रह गए हैं।
बता दें कि पिछले 24 घंटे में उत्तराखंड के किस जिले से कितने मामले सामने आए हैं बीते 24 घंटे के अंदर देहरादून जिले से 53, चमोली से 1, हरिद्वार से 20 ,पौड़ी से 11, अल्मोड़ा से 19 ,उधम सिंह नगर से 14, चंपावत से 4, पिथौरागढ़ से 11, उत्तरकाशी से 20, रुद्रप्रयाग से 1 तथा बागेश्वर से 7 नए संक्रमित मामले सामने आए हैं। इस बीच राहत की बात यह है कि 24 घंटे के अंदर नैनीताल और टिहरी से कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया।

