Almora-युवक ने मतदान कर ईवीएम का वीडियो किया वायरल…….. मुकदमा दर्ज

अल्मोड़ा। आज सोमवार के दिन 14 फरवरी 2022 को मतदान के दौरान सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में एक युवक ने मतदान प्रक्रिया के दौरान ईवीएम का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया जिसके बाद इस मामले को लेकर तहलका मच गया। जब यह मामला अधिकारियों तक पहुंचा तो उन्होंने युवक के खिलाफ तुरंत कार्यवाही की। यह मामला सोमेश्वर विधानसभा के बूथ संख्या 8 महात्मा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज चनौदा का है जहां पर एक पीठासीन अधिकारी ने तहरीर दी की सुबह मतदान प्रक्रिया शुरू होने के बाद करीब 8:30 बजे एक मतदाता वोटर क्रमांक संख्या 488 दीपक सिंह बोरा पुत्र भुवन सिंह ने वोट देने के दौरान कंपार्टमेंट में फोटो खींची और ईवीएम का वीडियो भी बनाया जिसके बाद उसने वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। जिसके बाद युवक के खिलाफ कार्यवाही की गई और थाना सोमेश्वर में धारा 128 लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के तहत युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।