Uttarakhand-चुनाव ड्यूटी में वाहनों के अधिग्रहण से घंटों भटकना पड़ा यात्रियों को

उत्तराखंड। राज्य में विधानसभा चुनाव के कारण आज रविवार को भी यातायात व्यवस्था का वही पुराने जैसा हाल रहा यात्रियों को 5 से 6 घंटे यूं ही गाड़ियों की तलाश में भटकना पड़ा दरअसल हुआ यह कि चुनाव ड्यूटी में वाहनों का अधिग्रहण होने से हल्द्वानी बस स्टेशन से पहाड़ों की ओर को एक भी बस नहीं लग पाई जिस कारण यात्रियों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। परिवहन विभाग द्वारा कुमाऊं से 370 प्राइवेट और 200 रोडवेज बसों का अधिग्रहण कर लिया गया है। जिस कारण अब रोजमर्रा के यात्रियों को काफी कठिनाइयां आ रही हैं। और इन सब का नतीजा यह है कि यात्रियों से कुछ टैक्सी ड्राइवर मनमाने दाम वसूल रहे हैं और मजबूरन यात्रियों को महंगे दामों में अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है।