![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
वर्तमान में देश और दुनिया कोरोना महामारी और उसके नए नए वेरिएंट से जूझ रही है ऐसे में डब्ल्यूएचओ ने दुनिया को सतर्क करते हुए कहा है कि अभी महामारी खत्म होने की अफवाहों में रहकर सतर्क रहना ना छोड़े लोग। दरअसल विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने बीते शुक्रवार को जानकारी देते हुए कहा है कि महामारी अभी तक खत्म नहीं हुई है और लोग इस अफवाह में ना रहे की महामारी खत्म हो चुकी है क्योंकि अभी कोरोना के नए नए वेरिएंट कभी भी कहीं भी जन्म ले सकते हैं।
उन्होंने बताया कि वे जब दक्षिण अफ्रीका वैक्सीन के निर्माण करने वाले फैसिलिटी का जायजा लेने के लिए गए थे तब उन्होंने वहां पर वायरस की उत्पत्ति और उसका म्यूटेशन होते हुए खुद देखा है इसलिए उन्होंने दुनिया को चेतावनी दी है कि महामारी खत्म होने की अफवाहों पर भरोसा ना करें। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि हो सकता है 2022 के अंत तक हम इस वायरस से लड़कर कुछ अच्छी स्थिति में आ जाएं मगर तब तक सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जब दुनिया में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों का आंकड़ा 100 था तब भी उनके द्वारा लोगों को सचेत किया गया मगर लोगों के सतर्क ना रहने का परिणाम यह भयंकर महामारी है उन्होंने कहा कि कोरोना ने बहुत बुरी तरह दुनिया में तबाही मचाई है और अभी भी लोग अफवाहों में ना रहकर सतर्क रहें।
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)