सावधान -: जानवरों के बीच पहुंचा कोविड-19, इन जानवरों को संक्रमण का खतरा अधिक

कोविड-19 मनुष्य के साथ-साथ जानवरों में भी पहुंच गया है| अमेरिका में सफेद रंग वाले हिरण में ओमिक्रोन संक्रमण की पुष्टि हुई है| वहां किसी जंगली पशु में पहली बार यह वायरल पाया गया है| स्टेटस में हिरन में वायरस मिलने से इस थ्योरी को बल मिला है कि सफेद रंग वाले हिरन आसानी से संक्रमित हो सकते हैं| इससे चिंता बढ़ सकती है क्योंकि अमेरिका में हिरन मनुष्यों के निकट रहते हैं और वायरस संक्रमण फैलने तथा म्यूटेशन का कारण बन सकते हैं|


पहले भी शोधकर्ता बता चुकी है कि 2020 के अंत में आ आयोवा और 2021 की शुरूआत में ओहियो में हिरण में बड़ी मात्रा में संक्रमण पाया गया था|
अमेरिका कृषि विज्ञान ने देश के 13 राज्यों में हिरणों में संक्रमण की पुष्टि की है| उनका कहना है कि हिरणों में मनुष्य से संक्रमण फैलता है| और फिर वह अन्य हिरनों को संक्रमित करते हैं| हिरणों से मनुष्य में वापस संक्रमण फैलने का कोई साक्ष्य अभी तक नहीं मिला है| लेकिन लम्बे समय में हिरणों में संक्रमण का फैलाव वायरस को म्यूटेट होने का अवसर देगा| जिससे नए स्ट्रेन मनुष्य और पशुओं में फैल सकते हैं|