Almora -: मौसम को देखते हुए आज भी बंद रहेंगे स्कूल, आदेश जारी

अल्मोड़ा| जिले में 2 दिन से मौसम खराब है| बर्फबारी और बारिश से लोगों का जीवन अस्त व्यस्त है| बारिश और बर्फबारी को देखते हुए मौसम विभाग ने कुछ दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है| मौसम को ध्यान में रखते हुए जिले में आज भी शासकीय और अशासकीय स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है|


जानकारी के अनुसार जिला अधिकारी के निर्देश के बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी सुभाषचंद्र भट्ट ने 5 फरवरी को जिले के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों को बंद करने के लिए आदेश जारी करते हुए कहा गया है कि “जिला अधिकारी अल्मोड़ा के निर्देश से बर्फबारी के कारण सुरक्षा की दृष्टि से जनपद अल्मोड़ा की समस्त शासकीय शासकीय पब्लिक स्कूलों में दिनांक 5 फरवरी 2022 को अवकाश रहेगा| सभी खंड शिक्षा अधिकारी व उप शिक्षा अधिकारी अपने-अपने ब्लॉक के विद्यालयों के प्रधानाचार्य व प्रधानाध्यापक शासकीय अशासकीय पब्लिक स्कूलों को अवगत करा दें|”