![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
देश में पिछले 24 घंटे बड़े ही राहत भरे रहे हैं क्योंकि इस दौरान 1 दिन बाद फिर से देश में कोरोना के मामलों में 13 फ़ीसदी गिरावट दर्ज की गई। बीते 24 घंटे के अंदर देश में पहले की तुलना में कम मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के 1,49,394 नए मामले सामने आए हैं। लेकिन मौतों का आंकड़ा फिर से 1000 से भी ऊपर का ही रहा है बीते 24 घंटे के अंदर कोरोना संक्रमण के कारण देश में 1072 लोगों ने दम तोड़ा है। वहीं दूसरी तरफ 2,46,674 मरीजों ने इस संक्रमण से रिकवरी भी की है। तथा इसी के साथ देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 14,35,569 रह गई है।
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)