9 दिसंबर को अल्मोड़ा आएंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन…… बूथ विजय अभियान का करेंगे आगाज

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 9 दिसंबर को अल्मोड़ा पहुंचेंगे और यहां वह बूथ विजय अभियान का आगाज करेंगे। 9 दिसंबर से वह उत्तराखंड के दो दिवसीय प्रवास पर होंगे जिसकी तैयारी भाजपा द्वारा शुरू कर दी गई है और उनका प्रवास इस बार कुमाऊं में होने जा रहा है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र में 9 दिसंबर को पहुंचेंगे और इस दौरान पार्टी नेतृत्व का जोर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा घर-घर तक संगठन की पहुंच मजबूत करने पर है। अल्मोड़ा से राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा बूथ विजय अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। 9 और 10 दिसंबर को उनका यहां प्रवास होगा। अल्मोड़ा में होने वाले शक्ति केंद्र सम्मेलन में भी वह शिरकत करेंगे और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को एक नई दिशा तथा ऊर्जा दी जाएगी जिससे कि आगामी चुनाव में घर-घर तक पहुंच मजबूत हो सके।

Advertisements

Leave a Reply

Recent Posts