Uttarakhand:- आपदा प्रबंधन दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा की गई चार बड़ी घोषणाएं……आपदा की श्रेणी में होंगी आवासीय भवनों में आगजनी की घटनाएं

आपदा प्रबंधन दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा चार बड़ी घोषणाएं की गई है और आवासीय भवनों में आगजनी की घटनाएं भी आपदा की श्रेणी में आएंगी। उत्तराखंड में प्रथम आपदा प्रबंधन दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में आपदा प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत बनाने और जन सहभागिता बढ़ाने के लिए चार महत्वपूर्ण घोषणाएं की। इसमें पूर्व सैनिकों और सेवानिवृत्त कर्मियों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण देने, शिक्षण संस्थानों में आपदा मित्र तैयार करने, आवासीय भवनों में दुर्घटनावश आग लगने की घटनाओं को आपदा घोषित करने और राहत बचाव कार्यों में सहयोग करने वाले लोगों को पुरस्कृत करने की घोषणा भी शामिल है। इस तरह से आपदा प्रबंधन दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा राज्य में चार बड़ी घोषणाएं आज की गई है।

Advertisements

Leave a Reply