Uttarakhand:- दर्दनाक हादसे में 2 साल की बच्ची समेत दो की मौत…. तीन घायल…. पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य के विकास नगर से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां आज सुबह दर्दनाक हादसे में 2 साल की बच्ची समेत दो की मौत हो गई और हादसे के बाद इलाके में अफरा- तफरी मच गई। यह दर्दनाक हादसा विकास नगर में आज सुबह हुआ और वाहन में सवार लोग नेपाली मूल के बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए गए। जानकारी के मुताबिक सवारी वाहन हिमाचल प्रदेश के नेरुआ से विकास नगर की ओर जा रहा था इसी दौरान कालसी- कोटी- मीनस मोटर मार्ग पर धमोग के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया और टोंस नदी में जा गिरा। हादसे में 2 साल की बच्ची और 65 वर्षीय व्यक्ति की जान चली गई तथा तीन अन्य लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर राहत तथा बचाव कार्य शुरू किया गया इसके बाद घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है।

Advertisements

Leave a Reply