
बागेश्वर । जिला सूचना कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद में होमगार्ड स्वयंसेवकों के 17 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती का परिणाम जारी कर दिया गया है। जिला कमांडेंट होमगार्ड प्रमोद सिंह नैथानी ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में 17 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि शारीरिक दक्षता परीक्षा के परिणाम को लेकर किसी अभ्यर्थी को शंका, संदेह या आपत्ति है तो वह 19 एवं 20 नवंबर को कार्यालय अवधि में जिला कमांडेंट होमगार्ड कार्यालय पहुंचकर उसका निराकरण करा सकता है।
Advertisements



