
उत्तराखंड राज्य में आपदा के दौरान मौत होने पर अब सहायता राशि दोगुनी कर दी गई है। केंद्र ने एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के मदों में यह राशि बढ़ा दी है। आपदा की मार झेलने वाले परिवारों को आर्थिक संबल देने के लिए राहत के मानकों में बदलाव किया गया है नए प्रावधानों के तहत मृतकों के परिजनों से लेकर किसानों और पशुपालकों को पहले से अधिक सहायता राशि दी जाएगी। केंद्र सरकार ने राज्य आपदा मोचन निधि और राष्ट्रीय आपदा मोचन निधि के तहत विभिन्न मदों में दी जाने वाली सहायता राशि बढ़ा दी है और आपदा में मृत्यु होने पर मिलने वाली अनुग्रह सहायता ₹400000 से बढ़कर₹800000 कर दी गई है और पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त मकान के लिए सहायता राशि 1.60 लाख कर दी गई है जो कि पहले 1.20 लाख हुआ करती थी। यह संशोधित प्रावधान वित्तीय वर्ष 2026-27 से प्रभावी हो गए हैं। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से सहायता मानकों में वृद्धि का अनुरोध किया था और केंद्र द्वारा सहायता राशि अब बढ़ा दी गई है इसके साथ ही कपड़ों और घरेलू सामान के नुकसान पर मिलने वाली सहायता राष्ट्रीय भी दोगुनी कर दी गई है।



