
उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा देवभूमि परिवार पोर्टल का शुभारंभ किया गया है। सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने और प्रदेश के विकास को नई दिशा देने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा आज सोमवार को नई डिजिटल व्यवस्था की शुरुआत के साथ वर्ष 2047 तक के विकास का विजन भी सामने रखा गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवभूमि परिवार पोर्टल के शुभारंभ के साथ विकसित उत्तराखंड विजन 2047 का विमोचन किया और उन्होंने कहा कि यह दोनों पहले प्रदेश में सुशासन मजबूत करने और विकास को स्पष्ट दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी सरकार की सफलता केवल योजना बनाना नहीं है बल्कि लोगो तक पहुंचाना भी है तथा जानकारी के अभाव में लोग सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते ऐसे में इस नई पहल से उन्हें काफी लाभ मिलेगा।





