
उत्तराखंड राज्य में छत पर सोलर पैनल लगाने वाले उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। डिजिटल एग्रीमेंट को राज्य में कानूनी मान्यता मिल चुकी है घर की छत पर सोलर पैनल लगाकर बिजली बिल बचाने और अतिरिक्त बिजली बेचने की राह अब आसान होगी। उपभोक्ताओं को पीपीए और नेट मीटरिंग की कागजी कार्यवाही के लिए बिजली दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने डिजिटल अनुबंध को कानूनी मान्यता दे दी है ऐसे में उपभोक्ताओं को कागजी पावर परचेज एग्रीमेंट और नेट मीटरिंग के जटिल कागजी औपचारिकताओं के लिए यूपीपीसीएल के दफ्तर में चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी। यूपीसीएल की याचिका पर आदेश जारी करते हुए नेशनल पोर्टल पर स्वीकार किए जाने वाले डिजिटल अनुबंध को ही पूर्ण कानूनी मान्यता उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग द्वारा दे दी गई है और इससे भौतिक रूप से अलग एग्रीमेंट करने और बिजली उपखंड कार्यालय जाने की मजबूरी खत्म हो गई है जिससे कि उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलेगी।





