
उत्तराखंड राज्य में सरकार द्वारा करवा चौथ के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है और इसके लिए आदेश जारी हो चुके हैं। करवा चौथ के अवसर पर उत्तराखंड में गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा, राज्य सरकार ने इसके लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है और इससे व्रत रखने वाली महिला कर्मचारियों को त्यौहार मनाने के लिए समय मिल पाएगा। करवा चौथ पर विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी जीवन की कामना का व्रत रखती हैं और ऐसे में निर्जला व्रत के दिन महिलाओं को काम करने के लिए जाना होता है मगर सरकार द्वारा कल सार्वजनिक अवकाश घोषित करके महिलाओं को यह तोहफा दिया गया है इसके लिए आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
Advertisements





