
उत्तराखंड राज्य के रहने वाले यूट्यूबर अनुराग डोभाल एक बार फिर से विवादों में आ गए हैं। देहरादून नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में यह मामला सामने आया है यहां बिग बॉस फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल से जुड़ा हुआ मामला एक बार फिर विवादों में है। एक व्यक्ति की शिकायत पर नेहरू कॉलोनी थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने अनुराग और उनके तीन साथियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक राज सिंह चौहान की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है पुलिस के अनुसार राज सिंह चौहान ने बताया कि 5 अक्टूबर की शाम करीब 6:00 बजे वह हरिद्वार बाइपास स्थित एक कैफे के पास अनुराग डोभाल और उनके साथियों से मिलने गए थे और आरोप है कि करीब 8:00 बजे बातचीत के दौरान अनुराग और उनके साथियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी , तहरीर में अनुराग डोभाल के साथ अभय चौधरी, तपन पंडित ,अभिषेक टाइगर आदि नाम बताए गए हैं और इस मामले में नेहरू कॉलोनी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दी है।





