Uttarakhand:- भाजपा में बड़ा फेरबदल….. इन नेताओं की बदली जिम्मेदारी

भाजपा ने उत्तराखंड संगठन को लेकर बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने काफी लंबे समय से प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे दुष्यंत गौतम को उनके पद से विदाई देकर वरिष्ठ नेता राम माधव को नया प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है और वही सांसद बांसुरी स्वराज व वरिष्ठ नेता अरविंद मेनन को उत्तराखंड का सह- प्रभारी बनाया गया है। बीते छः सालो से दुष्यंत गौतम उत्तराखंड में भाजपा के प्रदेश प्रभारी रहे हैं और हाल ही में भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में भी उन्हें जगह नहीं मिल पाई और अब उन्हें प्रदेश प्रभारी के पद से भी विदाई दे दी गई है तथा उनकी जगह यह पद वरिष्ठ नेता राम माधव संभालेंगे।

Advertisements

Leave a Reply