अल्मोड़ा:- छावनी परिषद रानीखेत में रखा गया 30 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य

अल्मोड़ा। जिले की रानीखेत छावनी परिषद में 30000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। छावनी परिषद रानीखेत की ओर से बीते शुक्रवार को झूला देवी मार्ग स्थित वेस्ट व्यू के समीप एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया गया, इस अभियान के तहत पौधारोपण किया गया और बाज, देवदार ,काफल समेत विभिन्न प्रजातियों के करीब 2000 पौधे लगाए गए इसके साथ ही इस अभियान के तहत 30 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है तथा साथ ही साथ स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान का शुभारंभ किया गया। छावनी परिषद रानीखेत की ओर से यह काफी सराहनीय पहल और ऐसे में क्षेत्र को हरा भरा रखने के लिए हजारों की संख्या में पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

Advertisements

Leave a Reply