
उत्तराखंड राज्य में छात्र संघ चुनाव में छात्राओं को 50% पद दिए गए हैं छात्र संघ चुनाव में यह बड़ा बदलाव किया गया है जिसमें 50% पद छात्राओं के लिए आरक्षित होंगे तथा इसी सत्र से यह नई व्यवस्था लागू होगी। उत्तराखंड के राजकीय विश्वविद्यालय संबद्ध महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव के लिए छात्राओं को आगे बढ़ाने की कोशिश की जा रही है शासन ने इसी सत्र से यह नई व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में सभी राज्य विश्वविद्यालय के कुलपतियों को छात्र संघ प्रतिनिधित्व व्यवस्था में संशोधन के आदेश जारी किए गए हैं। सचिव उच्च शिक्षा डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी राज्य विश्वविद्यालय के कुलपतियों को छात्र संघ चुनाव में छात्र प्रतिनिधित्व ढांचे में संशोधन कर छात्राओं के लिए 50% पद आरक्षित करने के निर्देश हैं और इसी साल यह व्यवस्था को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत के अनुसार सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए गंभीर है पंचायती राज , सहकारिता के बाद उच्च शिक्षण संस्थानों में महिला नेतृत्व बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।





