
देहरादून| कांग्रेस ने अपने घोषित प्रत्याशियों की सूची में बड़ा बदलाव किया है| पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत नैनीताल जिले की लाल कुआं सीट से चुनाव लड़ेंगे| इससे पहले उन्हें नैनीताल जिले के रामनगर सीट से टिकट दिया गया था| रामनगर सीट से पहले अब पूर्व सांसद महेंद्र पाल को टिकट दिया गया है|
उन्हें पहले नैनीताल की कालाढूंगी सीट से प्रत्याशी बनाया गया था| कालाढूंगी से अब महेश शर्मा को मैदान में उतारा गया है| पूर्व विधायक रणजीत रावत अल्मोड़ा जिले की सल्ट सीट से कांग्रेस उम्मीदवार होंगे| नैनीताल की लाल कुआं सीट पर पहले संध्या डालाकोटी को टिकट दिया गया था| लेकिन अब उन्हें मैदान से हटा दिया गया है|
रामनगर से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को टिकट देने का पूर्व प्रत्याशी व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत रावत विरोध कर रहे थे| पार्टी हाईकमान ने हस्तक्षेप पर यह निर्णय लिया है| प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व वरिष्ठ प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने पार्टी के इस निर्णय की पुष्टि की है|
