Uttarakhand:- राज्य में 25 नवंबर से शुरू होंगे पुलिस कांस्टेबल के 1694 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन

उत्तराखंड राज्य में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी सामने आई है राज्य में पुलिस कांस्टेबल के 1694 पदों पर भर्ती के लिए 25 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इसका विस्तृत विज्ञापन जारी कर दिया है और आयोग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 25 नवंबर से 25 दिसंबर तक इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर पाएंगे इसके बाद आवेदन पत्र में संशोधन की तिथि 28 दिसंबर से 30 दिसंबर के बीच रखी गई है। आयोग जनवरी में इसकी शारीरिक दक्षता परीक्षा और फिर अप्रैल में लिखित परीक्षा करवाएगा। खास बात यह है कि 5 साल के भीतर नौकरी छोड़ने पर कांस्टेबल व फायरमैन को प्रशिक्षण का खर्च देना होगा। यह सभी भर्तियां 12वीं के स्तर की हैं तथा इच्छुक अभ्यर्थी इन पदों के लिए 25 नवंबर से आवेदन कर सकते हैं।

Advertisements

Leave a Reply