अल्मोड़ा:- पीजी रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल…. परेशान हुए मरीज

अल्मोड़ा। जिले में पीजी रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज काफी परेशान हैं राजकीय मेडिकल कॉलेज के पीजी रेजिडेंट डॉक्टरों ने मानदेय में बढ़ोतरी की मांग के लिए हड़ताल की है और हड़ताल के दौरान डॉक्टर नारे लगाकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं उन्होंने शासन की टालमटोल नीति पर गंभीर सवाल उठाए हैं। बीते मंगलवार को भी डॉक्टरो ने मेडिकल कॉलेज से संबद्ध बेस अस्पताल परिसर में धरना दिया हड़ताल के चलते ओपीडी में आने वाले मरीज भी परेशान रहे। राहत की बात यह है कि डॉक्टरो ने इमरजेंसी सेवा हड़ताल के दौरान सुचारू रखने का निर्णय लिया है और इससे मरीजों को काफी राहत मिली है। डॉक्टर मानदेय वृद्धि के लिए लगातार हड़ताल कर रहे हैं और ऐसे में मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

Advertisements

Leave a Reply