अल्मोड़ा विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा “अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस” के अवसर पर आयोजित किया गया जागरुकता शिविर

उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय जी के मार्गदर्शन में अनामिका सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा द्वारा दिनांक 08/09/202026 को “अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस” के अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज स्यालीधार में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आरम्भ नालसा थीम गीत (एक मुठ्ठी आसमान) चलाकर किया गया। उपस्थित विद्यार्थियों को शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009, साक्षरता व सशक्तिकरण का महत्व, आर्थिक विकास, लैंगिक समानता, लोकतांत्रिक भागीदारी,मौलिक अधिकार और कर्तव्य, पाक्सो अधिनियम 2012, बाल विवाह प्रतिषेध,बाल अधिकार एवं साइबर सुरक्षा, मादक द्रव्यों के सेवन की रोकथाम और विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम के अंतर्गत निःशुल्क कानूनी सहायता, मोटर वाहन अधिनियम आदि की जानकारी प्रदान की विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा कई विषयों पर सवाल भी पूछे गये सचिव मैम द्वारा सवालों के जवाब देकर बच्चों का मार्गदर्शन किया गया।एवं आगामी 12/09/2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी दी गई व पंफ्लेट वितरित किये गए। तुलसी जौहरी रिटेनर अधिवक्ता द्वारा मौलिक अधिकार व कर्तव्यों के विषय जानकारी दी गई।शिविर में विद्यालय के प्रधानाचार्य,उमेश चंद्र पाण्डे,अध्यापकगण व अधिकार मित्र उपस्थित रहें।

Advertisements

Leave a Reply