Uttarakhand:- केदारनाथ पैदल मार्ग पर पत्थर गिरने के चलते महिला तीर्थ यात्री की मौत….. 3 घंटे तक रुकी यात्रा

उत्तराखंड राज्य के रुद्रप्रयाग में केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन के चलते पत्थर गिरने से महिला तीर्थ यात्री की मौत हो गई। केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के पास पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से महिला तीर्थ यात्री की मौत हो गई और जैसे ही इसकी सूचना मिली यात्रियों को रोक दिया गया। करीब 3 घंटे तक यात्रा रुकी और उसके बाद यात्रा मार्ग साफ होने पर यात्रा सुचारू की गई। महिला का शव डीडीआरएफ एवं वाईएमएफ की टीम गौरीकुंड लाई तथा पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के पास अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरे और उसकी चपेट में आने से एक महिला तीर्थ यात्री की मौत हो गई इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने यात्रियों को रास्ते में ही रोक दिया और 3 घंटे तक यात्रा रुकी रही तथा बाद में मार्ग साफ होने पर यात्रियों को आगे की यात्रा के लिए भेजा गया।

Advertisements

Leave a Reply