अल्मोड़ा:- भाजपा में शामिल होने वाले चार लोगों का मंत्री रेखा आर्य द्वारा किया गया स्वागत

अल्मोड़ा। जिले के सोमेश्वर क्षेत्र से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां सोमेश्वर स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की उपस्थिति में चार लोग भाजपा में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान भाजपा में शामिल होने वाले ग्राम प्रधान बसौली खीम सिंह नगरकोटी समेत अन्य लोग है जिसमें सचिन भाकुनी ,बलबीर नगरकोटी, और नंदू भाकुनी है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने सभी नवागत सदस्यों का भाजपा परिवार में स्वागत किया और नए साथियों के पार्टी से जुड़ने तथा संगठन को क्षेत्र में और मजबूरी मिलने की बात कही उन्होंने सभी से एकजुट होकर क्षेत्र और प्रदेश के विकास में योगदान देने का आवाहन किया। इस कार्यक्रम में नवागत सदस्यों का स्वागत किया गया तथा संकल्प लिया गया कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा और पार्टी की नीतियों को जन-जन पहुंचाया जाएगा।

Advertisements

Leave a Reply