Uttarakhand:- मुख्यमंत्री द्वारा लांच किया गया वॉइस कलेक्शन पोर्टल…. गढ़वाली, कुमाऊनी और जौनसारी को एआई जोड़ने की नई पहल

उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा वॉइस कलेक्शन पोर्टल लॉन्च किया गया है राज्य की लोक भाषाओं को डिजिटल दुनिया में नई पहचान दिलाने के लिए भाषा एआई पहल शुरू की गई है। मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊनी और जौनसारी भाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का शुभारंभ किया। अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री की कुमाऊनी वॉइस क्लिप से हुई मुख्यमंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि बोली भाषा हमारी पहचान है लोक कला संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित रखने के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग जरूरी है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है ऐसे में क्षेत्रीय भाषाओं को भी इस तकनीक के अनुरूप विकसित करना होगा ताकि हमारी भाषा विरासत को वैश्विक पहचान मिल सके। क्षेत्रीय भाषाओं के शब्दों के साथ उनके सही उच्चारण और बोलने की शैली को भी एआई से जोड़ना होगा तथा अपनी भाषाओं को वैश्विक पहचान दिलानी होगी।

Advertisements

Leave a Reply