माँ अंबे इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, अल्मोड़ा को भारतीय नर्सिंग काउंसिल (INC) से मान्यता मिली

माँ अंबे इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, अल्मोड़ा को भारतीय नर्सिंग परिषद (Indian Nursing Council – INC), नई दिल्ली से सत्र 2026–27 हेतु बी.एस.सी. नर्सिंग, जी.एन.एम. एवं पोस्ट बेसिक बी.एस.सी. नर्सिंग पाठ्यक्रमों की आधिकारिक उपयुक्तता मान्यता प्रदान की गई है।

Advertisements

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि INC द्वारा मान्यता प्राप्त करना संस्थान की गुणवत्ता और सुविधाओं का प्रमाण है। इससे छात्रों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणित डिग्री मिलेगी और उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकेंगे।

संस्थान के अध्यक्ष श्री संदीप सिंह व उपाध्यक्ष डॉ. प्रीति पाल ने इस अवसर पर केक काटकर सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा कि यह मान्यता हमारे संस्थान की गुणवत्ता, प्रतिबद्धता एवं कड़ी मेहनत का परिणाम है। हमारा उद्देश्य छात्रों को श्रेष्ठ प्रशिक्षण एवं व्यावसायिक कौशल प्रदान करना है।

स्थानीय अभिभावकों व छात्रों ने भी इस घोषणा पर खुशी व्यक्त की और कहा कि अब उन्हें नर्सिंग की उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा अपने ही जनपद में सुलभ होगी।

INC की मान्यता मिलने से माँ अंबे इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज अब एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान के रूप में उभरने की दिशा में अग्रसर है।

Leave a Reply