Uttarakhand:- दिवाली करीब आते ही सक्रिय हुआ वन विभाग….. प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव ने वन अधिकारियों को जारी किए पत्र

दिवाली करीब आते ही वन विभाग सतर्क हो चुका है प्रमुख वन संरक्षक वन्य जीव द्वारा वन अधिकारियों को पत्र जारी करते हुए गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। दिवाली के दौरान उल्लू की पूजा से धन संपदा बढ़ने के अंधविश्वास के चलते वन्यजीवों का अवैध शिकार होता है और वन्य जीवो के शिकार का कारोबार बढ़ने का खतरा भी लगा रहता है ऐसे में उल्लू और अन्य निशाचर वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए अधिकारियों को गश्त बढ़ाने समेत आदि निर्देश दिए गए हैं। वन्य जीव से जुड़े अंधविश्वास के चलते मुख्यालय ने निर्देश दिए हैं कि उनकी सुरक्षा हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएं।

Advertisements

Leave a Reply