बागेश्वर – वर्ष 2026-27 के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित

बागेश्वर । वर्ष 2026-27 के लिए दिव्यांग कर्मचारियों, दिव्यांगजनों, उनके सेवायोजकों, प्लेसमेंट अधिकारियों, उत्कृष्ट दिव्यांग खिलाड़ियों एवं दक्ष दिव्यांग कर्मचारियों को राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाने हैं। इसके लिए जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से पात्र लोगों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी हेम तिवारी ने बताया कि समाज कल्याण निदेशालय की ओर से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जिले के पात्र दिव्यांगजन निर्धारित प्रारूप पर अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। पुरस्कार के लिए उत्कृष्ट दिव्यांग कर्मचारी, स्वरोजगार में रत दिव्यांग व्यक्ति, दिव्यांगजनों के सेवायोजक, प्लेसमेंट अधिकारी, उत्कृष्ट दिव्यांग खिलाड़ी तथा दक्ष दिव्यांग कर्मचारी आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि इच्छुक पात्र व्यक्ति अपना आवेदन पत्र आवश्यक विवरण एवं अभिलेखों के साथ 15 सितंबर तक समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय, बागेश्वर में उपलब्ध करा सकते है। विभाग की ओर से जिले के सभी संबंधित अधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यरत एवं स्वरोजगार में लगे पात्र दिव्यांगजनों को आवेदन के लिए प्रेरित करने तथा उनके आवेदन विभागीय कार्यालय में उपलब्ध कराने की अपेक्षा की गई है।

Advertisements

Leave a Reply