बागेश्वर – ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण…..डबल लॉक में सुरक्षित मिलीं ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें

बागेश्वर । जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने मंगलवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार डबल लॉक में सुरक्षित पाई गईं। जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में विद्युत व्यवस्था, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने तथा वेयरहाउस की सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित एवं दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी एन.एस. नबियाल, भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि रवि करायत, कांग्रेस के प्रतिनिधि अर्जुन भट्ट, प्रवीण कोरंगा, नायब तहसीलदार रितु गोस्वामी तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी धनीराम टम्टा उपस्थित रहे।

Advertisements

Leave a Reply