विवेकानन्द इण्टर कॉलेज रानीधारा अल्मोड़ा में विद्या भारती संकुल स्तरीय संस्कृति महोत्सव का भव्य आयोजन

आज दिनांक 1 सितम्बर 2026 को विवेकानन्द इण्टर कॉलेज रानीधारा अल्मोड़ा में,संकुल स्तरीय संस्कृति महोत्सव का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमान गोविंद सिंह पिलख्वाल,दर्जा मंत्री, हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद्द के उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड सरकार, अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावल, विशिष्ट अतिथि प्रो एस० एस० पथनी, प्रबंधक अरुण वर्मा, एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य आलम सिंह उनियाल ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया ।
महोत्सव में संकुल के भारतीय शिक्षा समिति से सम्बद्ध विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं में संस्कृति प्रश्नमंच, कथा-कथन, तात्कालिक भाषण, गीत, चित्रकला, मूर्तिकला, लोकनृत्य, अंत्याक्षरी एवं काव्यपाठ आदि विधाओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिताओं के दौरान विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति, परंपरा, लोककला, नैतिक मूल्यों एवं राष्ट्रीय भावना से जुड़े विषयों पर अपनी प्रतिभा प्रस्तुत की। विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्रदान किया गया।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति हमारी पहचान और हमारी जीवन-शैली का आधार है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में अपनी गौरवशाली परंपराओं के प्रति सम्मान, आत्मविश्वास एवं राष्ट्रभावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मोहन सिंह रावल ने कहा कि संस्कृति महोत्सव विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें भारतीय संस्कारों और जीवन-मूल्यों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री आलम सिंह उनियाल ने सभी अतिथियों, निर्णायकों, प्रतिभागी विद्यार्थियों एवं आचार्य-आचार्याओं का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त आचार्य-आचार्याओं एवं कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक बिरेंद्र ,नगर प्रचारक प्रभाकर , डॉ० चन्द्र प्रकाश फुलोरिया, डॉ० राजेश जोशी गिरिजा किशोर पाठक प्रधानाचार्य शिवाजीनगर, प्रीति बहुगुणा प्रधानाचार्य नृहसिंहबाड़ी, महेश जोशी एवं विभिन्न विद्यालयों से आये हुए प्रधानाचार्य आचार्य एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा । संचालन अरुण सुप्याल सहायक अध्यापक अंग्रेजी ने किया ।
संकुल स्तरीय संस्कृति महोत्सव विद्यार्थियों की प्रतिभा, भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय चेतना का सुंदर संगम बनकर सम्पन्न हुआ।

Advertisements

Leave a Reply