अल्मोड़ा:- छात्र-छात्राओं की मुश्किलें बढ़ा रहा एसएसजे परिसर को जोड़ने वाला क्षतिग्रस्त रास्ता…. बढ़ रहा चोटिल होने का खतरा

अल्मोड़ा। जिले में एसएसजे परिसर को जोड़ने वाला पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हो चुका है और इस क्षतिग्रस्त मार्ग ने छात्र-छात्राओं की मुश्किलें बढ़ा दी है। इस पैदल मार्ग का इस्तेमाल एसएसजे परिसर के विद्यार्थियों के साथ ही इंदिरा कॉलोनी, जोशी खोला समेत आसपास के स्थानीय लोग भी करते हैं और लोगों को इस रास्ते से आवाजाही करने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। विद्यार्थियों के अनुसार मार्ग की स्थिति लगातार खराब हो रही है और अभी तक विभाग की ओर से इसकी मरम्मत के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई है जिससे कि छात्र-छात्राओं में आक्रोश है। विद्यार्थियों का कहना है कि कई लोग इस मार्ग से आवाजाही के दौरान चोटिल भी हो चुके हैं मगर इसके बावजूद लंबे समय से क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत नहीं कराई गई है। विद्यार्थियों ने जल्द मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग की है।

Advertisements

Leave a Reply