
उत्तराखंड राज्य के चमोली में हुए टनल हादसे के दौरान घायल हुए श्रमिकों एवं मृतकों के परिजनों के लिए पीएम राहत कोष से सहायता राशि की घोषणा की गई है। पीएम राहत कोष से मृतकों के परिजनों को ₹200000 एवं घायलों को ₹50,000 सहायता राशि देने की घोषणा की गई है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से 19 अगस्त को जारी पत्र में इसकी जानकारी दी गई है और यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जाएगी। पत्र के अनुसार अनुग्रह राशि जारी करने के लिए पीड़ितों की आवश्यक जानकारी और बैंक विवरण निर्धारित प्रक्रिया के तहत दर्ज किए जाएंगे और जिलाधिकारी कार्यालय को इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।
Advertisements


