
बागेश्वर – प्रदेश के आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, आयुष एवं आयुष शिक्षा तथा पंचायती राज मंत्री मदन कौशिक ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयुष एवं आयुष शिक्षा तथा पंचायती राज विभाग की समीक्षा की।
आयुष विभाग की समीक्षा में उन्होंने चिकित्सालयों एवं आयुष्मान आरोग्य केंद्रों में दवाइयों, चिकित्सा उपकरणों एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबधित अधिकारी को निजी भवनों में संचालित आयुष चिकित्सालयों के लिए भवनों की डिमांड शासन को भेजने के साथ ही जिन आयुष्मान आरोग्य केंद्रों में चिकित्सक नहीं हैं वहां नजदीकी केंद्रों से सप्ताह में कुछ दिन चिकित्सकों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पंचायती राज विभाग की समीक्षा में उन्होंने ग्राम पंचायत द्यागण में ग्राम पंचायत सचिव की तैनाती के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश जिला पंचायती राज अधिकारी को दिए।


