बागेश्वर – वर्ष 2016 में स्थापित श्री हरु धाम ढौढ़ार शान्ति वन में सामूहिक सहयोग से रोपित वृक्षों का संरक्षण व हुई गुड़ाई निराई

बागेश्वर । श्री हरु धाम ढौढार
दफौट स्थापित “श्री हरु शांति वन” क्षेत्र में वृक्षारोपण के साथ ही पूर्व में रोपित पौधों की देख-रेख निराई- गुड़ाई का कार्य क्षेत्रीय जनमानस, वन विभाग,जन प्रतिनिधियों और मंदिर कमेटी के सदस्यों के सहयोग से किया गया ।
वर्ष 2016 से इस क्षेत्र को पर्यावरण संरक्षण के साथ पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए सभी के सहयोग से हरु शान्ति वन को विकसित किया जा रहा है जिसे वर्ष 2019 में श्री हरु शांति वन नाम दिया गया । समस्त पौधों को श्री हरु भगवान् जी के नाम समर्पित किया गया है । जो स्थानीय जनमानस, मंदिर कमेटी के अपार सहयोग के चलते आने वाले समय में एक शानदार संयुक्त वन के रुप में विकसित होगा । रविवार २अगस्त २०२६ स्थानीय जनता को देवकी लघु वाटिका से सीलिंग,पीपल, देवदार,मोरपंखी,सुबबुल,बाँज, फल्याट के पौधे, वन विभाग द्वारा ग्रामीणों को कागजी नीबू प्रजाति के पौधे वितरित किये गए ।कार्यक्रम में देवकी देवी, चंदन सिंह टगड़िया डिप्टी रेंजर,गीता तेवारी वन विट अधिकारी,रघुवीर सिंह दफौटी, जगदीश सिंह दफौटी,जीवन जोशी, सुनील जोशी, रमेश पर्वतीय, रमेश चंद्र, नरेंद् बिष्ट, दान सिंह, भूपाल सिंह, उमेश सिंह, खड़क सिंह, पूरन सिंह, सज्जन सिंह आदि मौजूद रहे । वृक्ष प्रेमी किशन मलड़ा ने सभी का आभार धन्यवाद करते हुए विश्व मित्रता दिवस की बधाई के साथ ही पेड़, पौधे, वृक्षों से मित्रता कर उनके उचित संरक्षण में सहयोग करने की अपील की।

Advertisements

Leave a Reply