गरुड़ – गवर्नमेंट पैन्शनर्स वैलफेयर एसोसिएशन शाखा गरुड़ की बैठक में अनेक प्रस्ताव पारित…संगठन बिरोधी गतिविधियों में लिप्त तत्वों का संगठन में कोई स्थान नहीं

गरुड़ (बागेश्वर) । यहां के स्थानीय जनमिलन केन्द्र रामलीला भवन टानीखेत में गवर्नमेंट पैन्शनर्स वैलफेयर एसोसिएशन शाखा गरुड़ की एक महत्वपूर्ण बैठक शाखा अध्यक्ष उमेद सिंह रावल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में ब्लाक शाखा महामंत्री सुरेन्द्र वर्मा ने सर्वप्रथम पिछली कार्यवाही की सर्वसम्मत पुष्टि की। बैठक में संगठन की सदस्यता के लिए पहुंचे सभी नये सदस्यों का ब्लाक महामंत्री सुरेन्द्र वर्मा एवं सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य नन्दन सिंह अल्मिया ने स्वागत किया। सभी नये सदस्यों को संगठन की सदस्यता प्रदान करते गरुड़ ब्लाक शाखा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। जिनमें देवकी जोशी,शंकर विष्ट, श्याम सुंदर वर्मा,आनन्द नैनवाल,भुवन जोशी,मदन विष्ट,शंकर सती,नारायण भयेड़ा,शंकर काण्डपाल व रेखा जोशी शामिल थे।
बैठक में डा,प्रताप सिंह गड़िया को प्रदेश का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनने पर करतल ध्वनियों के बीच बधाई दी गयी। प्रस्ताव पारित किया गया। वक्ताओं ने संगठन में रहकर संगठन बिरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने वाले सदस्यों के प्रति गहरा दुःख ब्यक्त करते आक्रोश जताया। संगठन बिरोधी गतिविधियों में लिप्त ओमबीर सिंह चौधरी देहरादून एवं जेपी चाहर हरिद्वार को संगठन से निष्कासित किये जाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
बैठक में जिलाध्यक्ष डा, प्रताप सिंह गड़िया,जिला महामंत्री पान सिंह कनवाल जिला कोषाध्यक्ष भुवन चन्द्र जोशी,नवल किशोर जोशी, हरीश पुरोहित, नारायण सिंह,हरीश भयेड़ा,गंगा सिंह रावत, रमेश चन्द्र,भुवन जोशी आदि ने अपने -अपने विचार ब्यक्त किये।
बैठक के समापन अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष उमेद सिंह रावल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। बैठक का संचालन ब्लाक महामंत्री सुरेन्द्र वर्मा ने किया।

Advertisements

Leave a Reply

Recent Posts