राष्ट्रमंडल खेलों में भाला फेंक प्रतियोगिता में नीरज चोपड़ा ने हासिल किया रजत पदक

राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान भाला फेंक प्रतियोगिता में भारत के नीरज चोपड़ा ने रजत पदक हासिल किया है और कांस्य पदक भी भारत को ही मिला है जबकि स्वर्ण पदक पर श्रीलंका ने कब्जा जमाया। स्कॉटलैंड की ग्लासको में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं ऐसे में भाला फेंक प्रतियोगिता में फाइनल में नीरज चोपड़ा समेत तीन भारतीयों ने भाग लिया। इस दौरान नीरज ने रजत पदक और एक अन्य भारतीय खिलाड़ी यशवीर सिंह ने कांस्य पदक जीता। काफी मेहनत के साथ नीरज ने इस सीजन का बेस्ट थ्रो किया हालांकि वह स्वर्ण पदक से चूक गए लेकिन उन्होंने रजत पदक अपने नाम कर लिया।

Advertisements

Leave a Reply