
उत्तराखंड राज्य के देहरादून से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पर दो बहनों के साथ दर्दनाक हादसा हो गया और उसमें उनकी मौत हो गई। क्लेमेंटाउन क्षेत्र की नई बस्ती में आज गुरुवार को बरसाती नाले में डूबने से दो सगी बहनों की मौत हो गई जानकारी के मुताबिक दोनों बच्चियां नाले के ऊपर बने रैप के नीचे फंस गई थी, जब तक स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकाला तब तक काफी देर हो चुकी थी और उनकी जान जा चुकी थी। यह खबर गुरुवार करीब शाम 4:00 बजे की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक बच्चियों की मौत हो चुकी थी। मृतक बच्चियों की पहचान लक्ष्मी कुमारी 7 वर्ष और सोनाक्षी कुमारी 3 वर्ष के रूप में हुई है इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
Advertisements


