
हरिद्वार में आज से कावड़ यात्रा शुरू हो गई है धर्मनगरी हरिद्वार में भक्तों ने बम बम भोले के जयघोष लगाए और कड़ी सुरक्षा के घेरे में शिव भक्त इस दौरान रहेंगे। उनकी सुरक्षा को लेकर पुलिस चप्पे चप्पे पर तैनात है।
6000 जवान श्रद्धालुओं की सुरक्षा में तैनात किए गए हैं। गंगाजल को भगवान भोलेनाथ का प्रसाद मानकर श्रद्धालु अपने-अपने शिवालयों तक पहुंचने के लिए कठिन यात्रा करते हैं और ऐसे में उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी के कड़े इंतजाम किए गए हैं। आज से शुरू हुई कावड़ यात्रा आगामी 11 अगस्त तक चलेगी और करोड़ों शिव भक्त हरिद्वार पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी अपनी तैयारी पूर्ण कर ली है। आज से आधिकारिक तौर पर सावन मेले की शुरुआत हो चुकी है और पूरा मेला क्षेत्र 18 सुपर जॉन, 40 जॉन और 141 सेक्टरो में बटा हुआ है। यात्रा मार्गों पर लगातार पुलिस गश्त कर रही है तथा ड्रोन कैमरा और सीसीटीवी से भी नजर रखी जा रही है। सावन के पवित्र माह में महादेव की पूजा अर्चना और उनके स्नान के लिए हरिद्वार का गंगाजल काफी शुद्ध माना जाता है ऐसे में देश के सभी राज्यों से श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं आज से शुरू हो रहे मेले में बम बम भोले की जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा तथा काफी जोरों जोरों से कावड़ यात्रा का शुभारंभ हो गया है।


